सपने में शेर देखना शुभ या अशुभ क्या होता है | Sapne Mein Sher Dekhna

 
sapne me sher se darne ka matlab

Sapne Mein Sher Dekhna - सपना मनुष्य को सोते वक्त एक दूसरी दुनिया में ले जाता है, एक काल्पनिक दुनिया जो सिर्फ हमारे ही इर्द गिर्द घूमा करती है। 
 
स्वप्न मनुष्य के भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। स्वप्न को समझने के लिए जरूरी है की हमको ये पता होना चहिए की स्वप्न हमने किस अवस्था और किस समय देखा। 
 
स्वपन शास्त्र के अनुसार सपनो को भविष्य कहा जाता है. सपने में आप कुछ भी देखते हैं उसका अर्थ कुछ ना कुछ जरूर होता है और उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। 
 
सपने हमारे बारे में पहले से ही जान लेते हैं की मेरे साथ क्या होने वाला है। इसीलिए वह हमे बताने की कोशिश करते हैं। 
 
तो आइए जानते हैं की सपने में सपने में शेर का देखने का क्या मतलब होता है?
 

सपने में शेर देखना - Sapne Mein Sher Dekhna

सपने में शेर देखना का मतलब बहुत ही अच्छा होता है। आपके सारे बिगड़े हुए काम बन जायेंगे और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। 

आपके घर में खुशहाली होगी और आप अपने काम में तरक्की करेंगे।

 

सपने में शेर का पीछे पड़ना - Sapne Mein Sher Ka Piche Padna

यदि आप सपने में देखते है की शेर आपका पीछा कर रहा है तो यह एक अच्छा सपना नहीं है। 

इसका मतलब है की आप किसी परिस्थिति को लेकर बहुत ही चिंतित हैं और आपको लगता है की आप उस समस्या से निकल नही पाएंगे। 

आपको जायदा परेशान होने की जरूरत नहीं है बस आप पूरे यत्न से अपना काम करें आपकी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।


सपने में दो शेर देखना - Sapne Mein Do Sher Dekhna

यादि आप सपने में शेर शेरनी का जोड़ा देखते हैं तो इसका मतलब हुआ की जल्द ही आपको अपना साथी मिल जायेगा, अगर आपकी शादी नही हुई है तो जल्द ही आपके घर में शहनाई बजेगी। 

अगर आपके साथी के साथ कोई अनबन चल रही है तो वह भी जल्द ही सुलझ जाएगी और आप दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

सपने में सोता हुआ शेर देखना - Sapne Me Sota Hua Sher Dekhna

यदि आप सपने में सोता हुआ शेर देखते हैं तो इसका मतलब हुआ की आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है। 

आप पर आपकी किस्मत मेहरबान है आप जो भी व्यवसाय करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कृपया साझेदारी में कोई काम ना करें अन्यथा नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

सपने में शेर से डरना - Sapne Mein Sher Se Darna

यादि आप सपने में शेर से डरते हैं तो इसका मतलब है की आप किसी बात को लेकर बहुत परेशान हैं और वो चिन्ता आपको खाए जा रही है। 

कृपया ज्यादा ना सोचें आप समस्या का हल निकालने की कोशिश करें, आपको समाधान आपके आस पास ही मिल जायेगा

सपने में शेर का बच्चा देखना - Sapne Mein Sher Ka Baccha Dekhna

सपने में शेर का बच्चा देखने का मतलब है की आपके जीवन की दरिद्रता जल्द ही दूर हो जायेगी। 

आप के पास पैसे आने वाले हैं। यदि आपके घर में कोई स्त्री गर्भवती है तो आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी।

सपने में शेर की सवारी करना - Sapne Me Sher Ki Sawari Karna

यदि आप सपने में शेर की सवारी करना देखते हैं तो इसका मतलब हुआ की आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है। 

आप की जॉब में आपको तरक्की मिलने वाली है। आपके साथ कुछ ऐसा काम होगा जिससे समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी कीर्ति फैलेगी।

सपने में शेर से भिड़ना - Sapne Me Sher Se Ladna

यदि आप सपने में शेर से लड़ना का मतलब जानना चाहते हैं तो यह एक अच्छा सपना है। 

इसका मतलब है की आप जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना करने को तैयार है। 

आपको को अपना लक्ष्य प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। बस आपको अपने प्रयास करते रहने हैं।

सपने में पिंजरे के अन्दर शेर देखना - Sapne Me Pinjre Me Sher Dekhna

सपने में पिंजरे के अन्दर शेर देखने का मतलब है की आप अपनी समस्या का कारण खुद को मानते हैं और खुद को कमजोर समझते हैं। 

आपको खुद को दीन हीन नहीं समझना है। आपकी सारी चीज़े तय समय पर हो जाएंगी। ईश्वर पर विश्वास रखें।

सपने में शेर और शेर का बच्चा देखना - Sapne Me Sher aur Sher Ka Baccha Dekhna

सपने में शेर को अपने बच्चे के साथ देखना एक बहुत ही अच्छा सपना है। 

इसका मतलब है की आपको जल्द ही धन सम्मान मिलेगा और यादि कोई गर्भवती स्त्री ये सपना देखती है तो उसके जल्द ही पुत्र होगा।

नवरात्रि में शेर देखना - Sapne Me Navratri Me Sher Dekhna

नवरात्रि में शेर देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। यह सपना बहुत ही कम लोगों को आता है। 

आप बहुत ही भाग्यशाली है, आप पर जल्द ही दुर्गा माता की कृपा बरसने वाली है। 

आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। यह समय किसी भी नए काम को शुरु करने का उत्तम समय है।

सपने में शेर की दहाड़ सुनना - Sapne Me Sher Ki Dahad Sunna

यादि आप सपने में शेर की आवाज सुनते हैं तो यह एक अच्छा और शुभ सपना है। 

इसका मतलब है की आपके जीवन की सारी परेशानियों का अंत होने वाला है और आपका जीवन बहुत ही सुखमय होने वाला है।

सपने में शेर का शिकार करना - Sapne Me Sher Ka Shikar Karna

यदि आप सपने में शेर को मारते हैं तो इसका मतलब हुआ की आपको कानूनी काम में सफलता मिलने वाली है। 

अगर आप कोई मुकदमा लड़ रहें हैं तो वह आप जीत जायेंगे। यह सपना आपकी बुरी आदतों के परित्याग को भी बताता है।

सपने में शेर का झुण्ड देखना - Sapne Me Dher Sare Sher Dekhna

सपने में शेर का समूह देखना एक अच्छा सपना माना जाता है। इसका मतलब हुआ की आपके घरवाले और मित्र आपका सहयोग करेंगे। 

आपके बिगड़े हुए काम बन जायेंगे और आपको जीवन में सफलता मिलेगी।

सपने में बब्बर शेर देखना - Sapne Me Babbar Sher Dekhna

यदि आप सपने में बब्बर शेर देखते हैं तो यह आपके लिए एक बहुत ही शुभ सपना है। 

इसका मतलब है की आप एक आत्मविश्वास से भरे हुए बहादुर इंसान हैं। 

आप सारी कठिन परिस्थितियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। आपको जो भी चुनौतियां मिलेगी आप उनका भरपूर सामना करेंगे और सफल होंगे।

सपने में शेर का काटना - Sapne Me Sher Ka Katna

यदि आप सपने में देखते हैं की शेर आप पर हमला करके आपको मार देता है या घायल कर देता है तो यह एक अशुभ सपना है। 

इसका मतलब हुआ की आपके जान पहचान के लोग आपके विरूद्ध कोई षडयंत्र रच रहे हैं। 

आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है अन्यथा आपका बहुत नुक्सान हो सकता है।

सपने में दो शेर को लड़ते हुए देखना - Sapne Me Shero Ko Ladte Hue Dekhna

यदि आप सपने में दो शेर को लड़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब हुआ की आपको जल्द ही कोई बहुत बड़ी सफलता या अवसर मिलने वाला है। 

आपको बस उस अवसर को पहचानने की देर है। यह सपना बहुत ही कम लोगों को आता है।

सपने में शेर और हाथी साथ में देखना - Sapne Me Sher Aur Hathi Sath Me Dekhna

यदि आप सपने में शेर और हाथी को एक साथ देखते हैं तो इसका मतलब आपका स्वास्थ खराब होने वाला है। 

आप जल्द ही बीमार पड़ सकते हैं और उस कारण आपको काफी नुक्सान भी हो सकता है। आपको बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है।

सपने में घर में शेर देखना - Sapne Me Ghar Me Sher Dekhna

सपने में घर में शेर देखने का मतलब बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब हुआ की आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। 

आपको ढेर सारा पैसा मिलने वाला है और आपकी दबी हुई इच्छाएं जल्द ही पूरी होंगी।

सपने में मन्दिर में शेर देखना - Sapne Me Mandir Me Sher Dekhna

सपने में मन्दिर में शेर देखने का मतलब बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब हुआ की आपपर दुर्गा माता की कृपा है। 

आपको हर जगह से सफलता मिलेगी। आपका मान सम्मान बड़ेगा और आपके आय के स्रोत भी बड़ेंगे।

 

👇👇👇

विश्व की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है

 

👇👇👇

भारत के किस राजा ने अपनी बेटी से शादी की थी

 

👇👇👇

किस राजा ने अकबर के मकबरे को खोद कर अकबर की हड्डियां जला डाली थीं

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने