सपने में खुद को किसी से लड़ाई करते हुए देखना शुभ होता है या अशुभ | Sapne Me Ladai Dekhna

 
sapne me ladai karna

Sapne Me Jhagda Karna Dekhna - सपना मनुष्य को सोते वक्त एक दूसरी दुनिया में ले जाता है, एक काल्पनिक दुनिया जो सिर्फ हमारे ही इर्द गिर्द घूमा करती है। 
 
स्वप्न मनुष्य के भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। स्वप्न को समझने के लिए जरूरी है की हमको ये पता होना चहिए की स्वप्न हमने किस अवस्था और किस समय देखा। 
 
स्वपन शास्त्र के अनुसार सपनो को भविष्य कहा जाता हैै। सपने में आप कुछ भी देखते हैं उसका अर्थ कुछ ना कुछ जरूर होता है और उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। 
 
सपने हमारे बारे में पहले से ही जान लेते हैं की मेरे साथ क्या होने वाला है। इसीलिए वह हमे बताने की कोशिश करते हैं।
 
सपने में लड़ाई झगड़ा देख कर इंसान डर जाता है। लेकिन सपने में लड़ाई झगड़ा देखना कोई बुरा सपना नहीं होता। 
 
आइए जानते हैं की सपने में लड़ाई झगड़ा देखने का क्या परिणाम होता है।


सपने में लड़ाई देखना - Sapne Mein Ladai Dekhna

सपने में झगड़ा देखना एक बहुत ही अच्छा सपना है। इसका मतलब है की आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होगी। 
 
आपको आने वाले समय में शुभ समाचार मिलेगा। यह सपना बहुत ही शुभ होता है।

सपने में खुद को लड़ाई करते हुए देखना - Sapne Me Ladai Karna

सपने में खुद को लड़ाई करते हुए देखना एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है की आप किसी बड़ी परेशानी में फसने वाले हैं। 
 
यह सपना अच्छा नहीं है, आपको अपने ईष्ट देव की आराधना करनी चाहिए।
 
यहां ध्यान देने की चीज ये है की सपने में लड़ाई देखना और सपने में लड़ाई करना दोनों सपनों के फल अलग अलग होते हैं।

सपने में लड़ाई में किसी को हराना - Sapne Mein Ladai Me Kisi Ko Harana

यदि आप सपने में लड़ाई में किसी को हरा देते हैं तो यह एक अच्छा सपना है। इसका मतलब है की आपकी सारी मुश्किलें खत्म होने वाली है। आपने अपना बुरा समय काट लिया है।

सपने में लड़ाई में घायल लगना - Sapne Me Ladai Me Ghayal Hona

यदि आप सपने में झगड़ा करते वक्त खुद को चोट लगा लेते हैं तो यह एक बहुत ही अच्छा सपना है। 
 
इसका मतलब है की समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और हर तरफ आपका नाम होगा।

सपने में घनिष्ट मित्र से लड़ाई करना - Sapne Me Kisi Mitra Se Ladna

सपने में किसी मित्र से झगड़ा करना एक अच्छा सपना है। इसका मतलब है की आपके साथ चल रही दिक्कतों का अंत होगा। आपके जीवन में खुशियां आयेंगी।

सपने में पति पत्नी से झगड़ा करते हुए देखना - Sapne Me Pati Patni Ke Beech Jhagda Dekhna

सपने में अपने पति या पत्नी के बीच लड़ाई देखना एक अशुभ सपना है। 
 
इसका मतलब है की आपके घर में कोई विपत्ति आने वाली है। आपको बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है। 
 
आपको अपने ईष्ट देवी देवता की आराधना करनी चाहिए।

सपने में घरवालों से लड़ना - Sapne Me Gharwalo Se Ladna

यदि आप परिवारवालों से लड़ने का सपना देखते हैं तो यह एक अच्छा सपना नहीं है। 
 
इसका मतलब है की आप किसी गलत राह पर हैं। आपको बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। अतः आपको बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है।

सपने में लड़ाई में हारना - Sapne Me Ladai Me Harna

सपने में झगड़े में हारना एक अशुभ सपना है। 
 
इसका मतलब है को आपको आगे बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
आपके अपने ही आपके विरोध में खड़े हो जाएंगे। आपको कोई भी काम बहुत सोच समझ कर करना चाहिए।

सपने में अपने बॉस से लड़ना - Sapne Me Apne Boss Se Ladna

सपने में अपने मालिक से लड़ना एक बहुत ही अच्छा सपना माना जाता है। 
 
इसका मतलब होता है की आपकी सारी इच्छाएं जल्द ही पूरी होंगी और आपको अपना मनचाहा जीवन जीने को मिलेगा।

सपने में माता पिता से झगड़ा करना - Sapne Me Mata Pita Se Jhagda Karna

सपने में अपने मां बाप से लड़ाई करना एक अच्छा सपना नहीं है। 
 
इसका मतलब है की आपको अपने व्यवहार के कारण बहुत दिक्कत आ सकती है। 
 
आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपको किसी भी विवाद में उलझना नहीं है अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
 

 
 
 👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

1 टिप्पणियाँ

  1. सपने में खुद को जख्मी देखना। इसका अर्थ क्या है, यह फलित है या अफलित। सुझाव दीजिए।

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने