सपने में रुई देखना कैसा होता है | Sapne Me Rui Dekhna

 
cotton in dream meaning

Sapne Mein Rui Dekhna - सपना मनुष्य को सोते वक्त एक दूसरी दुनिया में ले जाता है, एक काल्पनिक दुनिया जो सिर्फ हमारे ही इर्द गिर्द घूमा करती है। 
 
स्वप्न मनुष्य के भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। स्वप्न को समझने के लिए जरूरी है की हमको ये पता होना चहिए की स्वप्न हमने किस अवस्था और किस समय देखा। 
 
स्वपन शास्त्र के अनुसार सपनो को भविष्य कहा जाता है. सपने में आप कुछ भी देखते हैं उसका अर्थ कुछ ना कुछ जरूर होता है और उसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। 
 
सपने हमारे बारे में पहले से ही जान लेते हैं की मेरे साथ क्या होने वाला है। इसीलिए वह हमे बताने की कोशिश करते हैं। 
 
आईए आज जानते हैं की सपने में रुई या कपास देखने का क्या फल होता है।

सपने में रुई देखना - Sapne Me Rui Dekhna

सपने में सफेद रुई देखना एक बहुत ही अच्छा सपना है। इसका मतलब है की आपको और आपके परिवार को सुख समृद्धि मिलने वाली है। 
 
आपका पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। यह सपना एक खुशहाल जीवन को दर्शाता है।

सपने में कपास या रुई के खेत देखना - Sapne Me Kapas/Rui Ka Khet Dekhna

सपने में रुई के खेत देखना या कपास के खेत देखना एक शुभ सपना है। इसका मतलब है की आपका व्यापार बहुत ही अच्छा चलेगा। 
 
आपकी धन संबंधी सारी परेशानी दूर हो जायेगी। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

सपने में रुई की बत्ती देखना - Sapne Me Rui Ki Batti Dekhna

सपने में रुई की बत्ती देखना एक अच्छा सपना माना जाता है। 
 
यह सपना दर्शाता है की आपके जीवन की सारी परेशानियां अब खत्म हो गई है। आपकी मेहनत अब सफल होगी और आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

सपने में खुद को रुई इखट्टा करते हुए देखना - Sapne Me Rui Ikhttha Karna

सपने में खुद को रुई बटोरते हुए देखना एक अच्छा सपना माना जाता है। आप अपने जीवन के बुरे दौर से निकल चुके हैं। 
 
बस आपको लगातार प्रयास करते रहना है। आपके जीवन में आपको एक नया अध्याय शुरु करने का मौका मिलेगा। उसका फायदा जरूर उठाएं।

सपने में कपास का पौधा देखना - Sapne Me Rui/Kapas Ka Paudha Dekhna

सपने में रुई का पौधा देखना एक अच्छा संकेत नहीं है। 
 
आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं अथवा आपके किसी परिजन की मृत्यु तक हो सकती है। 
 
आपको इस बुरे सपने से बचने के लिए अपने ईष्ट देव की आराधना करनी चाहिए।

सपने में खून से सनी रुई देखना - Sapne Me Rui Me Khoon Laga Hau Dekhna

सपने में खून से सनी रुई देखना एक अच्छा सपना है। 
 
इसका मतलब है की आपके जीवन में कोई ऐसा मित्र आएगा जिसके कारण आपके तरक्की के द्वार खुल जायेंगे। 
 
आप अपने उस परिचित की सहायता से खूब तरक्की करेंगे।

सपने में फटे हुए तकिए से रुई निकलते हुए देखना - Sapne Me Takiye Se Rui Nikalte Hue Dekhna

सपने में तकिए से रुई निकलते हुए देखना एक अच्छा सपना नही है। इसका मतलब है की आपके साथ का ही कोई मित्र या परिचित आपसे धोखा कर रहा है। 
 
आपको बहुत ही सचेत होने की जरूरत है। किसी पर भी जल्द विश्वास ना करें। अगर साझेदारी में कोई काम कर रहें हैं तो रुक जाएं।

सपने में तकिए में रुई भरना - Sapne Me Takiye Me Rui Bharna

सपने में तकिए में रुई भरना एक शुभ सपना है। 
 
आपको अपने दैनिक कार्यों से कुछ दिन के लिए फुर्सत मिलेगी और आपका कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता हैं। 
 
आपके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

सपने में कपास के फूल देखना - Sapne Me Kapas Ke Phool Dekhna

सपने में कपास के फूल देखना एक बहुत ही शुभ सपना है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। 
 
आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आपके रोजगार के अन्य साधन भी बन जायेगे जहां से आपको नियमित आय होती रहेगी।

सपने में रुई की फैक्ट्री देखना - Sapne Me Rui Ki Factory Dekhna

सपने में रुई की फैक्ट्री देखना आपके जीवन में बदलाव के संकेत हैं। आपको अपना बिजनेस या जॉब चेंज करना पड़ सकता है। 
 
हालंकि ये बदलाव आपके भविष्य के लिए अच्छा ही होगा इसलिए आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं हैं

सपने में रुई से सफाई करना - Sapne Me Rui Se Safai Krna

सपने में रुई से कुछ साफ करना एक अच्छा संकेत नहीं है। इसका मतलब है की आप अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करेंगे जो आपको परेशानी में डाल सकता है। 
 
आपको सट्टा बाजार में तो कतई पैसा नहीं लगाना है अन्यथा आप तगड़े नुक्सान में जा सकते हैं।

सपने में कपास जलाना - Sapne Me Rui Jalana

सपने में कपास जलाना या सपने में रुई जलाना एक अच्छा संकेत नहीं है। आपके सारे बने हुए काम बिगड़ जायेगें। 
 
आपको हर तरफ से नकारात्मक खबरें ही सुनाई देगी। आपके घर परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपको सबसे सामंजस्य बैठा के चलना होगा।

सपने में हवा में उड़ती हुई रुई दिखाई देना - Sapne Me Rui Ko Udte Hue Dekhna

यदि आप सपने में हवा में उड़ती हुई कपास देखते हैं तो यह एक अच्छा संकेत नहीं है। 
 
इसका मतलब है की आपको धन हानि उठानी पड़ सकती हैं। आपके बिजनेस में आपको नुकसान हो सकता है। 
 
इस सपने के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको अपने ईष्ट देव की आराधना करनी चहिए।

सपने में गंदी रुई देखना - Sapne Me Gandi Rui Dekhna

सपने में गंदी रुई देखने का मतलब है की आप जल्द ही किसी गैर कानूनी काम में फंस सकते है। 
 
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। अगर आप ऐसे कामों में जुड़े हैं तो आपको ऐसे कामों से तुरंत दूर हो जाना चाहिए।

सपने में सूत का धागा देखना - Sapne Me Rui Ka Dhaga Dekhna

सपने में सूत अथवा रुई का धागा देखने का मतलब है की आप के द्वारा जल्द ही कोई नेक काम होगा। 
 
आपके कारण दूसरो के घरों में खुशियां आयेंगी। आपका प्रेम संबंध बनेगा और अगर आप शादी शुदा हैं तो आपका वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा चलेगा।
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने