जीवन में कौन सी घटनाएं होती हैं किस्मत चमकने का संकेत, जानिए क्या है वो घटनाएं

 

शुभ संकेत क्या होता है

आज हम आपसे कुछ ऐसी घटनाएं शेयर करेंगे जिनका दिखना आपके किस्मत के ताले खुलने का संकेत होती है। 

 
कई बार हम ऐसी घटनाओं को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यह सब दिखना आपको मालामाल कर सकता है। आईए जानते हैं क्या है वो घटनाएं
 

सफेद गाय

घर के सामने सफेद गाय का आकर रंभाना या खड़ी हो हो जाना घर में लक्ष्मी आगमन का संकेत है। गाय को रोटी जरूर दें।

अर्थी या मिट्टी दिखाई देना

अगर आप किसी काम से जा रहें हैं और आपको रास्ते में किसी की अर्थी दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत होना है। आपका काम अवश्य बनेगा।
 

दुल्हन

अगर आप किसी काम से जा रहें हों और रास्ते में नई दुल्हन या श्रृंगार करी हुई दुल्हन दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। 
 

नारियल 

सुबह अगर आपको नारियल के दर्शन हो जाएं तो यह सौभाग्य का सूचक माना जाता है, सुबह सुबह नारियल दिखना बहुत अच्छा माना जाता है।
 

बीट

अगर कोई पक्षी आप पर बीट कर देता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। आपके घर में लक्ष्मी जी आने वाली हैं। यह बहुत ही शुभ संकेत होता है।
 

सांप या बंदर का दिखाई देना

यात्रा के दौरान सांप या बंदर का दिखाई देना एक अच्छा संकेत होता है। यह शुभ यात्रा और धन आने का संकेत है।
 

बारिश का सूरज

बारिश होते समय अगर आपको सूरज दिखाई देता है तो यह हिंदू धर्म के अनुसार बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है।
 

हरियाली

अगर आप कहीं जा रहे हो आपको हरियाली, पानी का तालाब या कुंड और साथ में हल्की ठंडी बहती हुई हवा महसूस हो तो यह सौभाग्य का सूचक है। आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।
 

शंख

सुबह सुबह अगर आपको मंदिर के घंटो और शंख की आवाज सुनाई दे तो यह बहुत ही अच्छा संकेत है। आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे।
 

चमगादड़

अगर आपके घर में चमगादड़ आ जाए तो यह किस्मत खुलने का संकेत है। यह घटना आपके जीवन में सुख समृद्धि को दर्शाती है।
 

कछुआ

अगर आप किसी काम से जा रहें हैं और रास्ते में कछुआ दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। लेकिन घर में कछुआ मत पाले और उसको प्रकृति में ही रहने दें।
 

टूटता हुआ तारा

रात में आसमान में अगर आपको टूटता हुआ तारा यानि की (उल्का पिंड) दिखाई दे तो यह भी सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
 

हाथी

अगर आपके घर के सामने हाथी आकार अपनी सूंड उठा दे तो ये समझिए की आप कुछ ही दिनों में मालामाल होने वाले हैं। 
 

उल्टे कपड़े

अगर आपने अनजाने में उल्टे कपड़े पहन लिया है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। जानबूझकर उल्टे कपड़े पहनने से कुछ नहीं होगा।
 

घोड़े की नाल या सांप की खाल

अगर आपको रास्ते में घोड़े की नाल या सांप की खाल मिल जाए तो बिना किसी को बताएं उसको घर ले आएं। यह लक्ष्मी जी के आगमन का संकेत है। 
 

कुत्ता

कोई बाहरी कुत्ता अगर आपके घर के सामने ही रहने लगे तो यह एक अच्छा संकेत है। कुत्ते को रोज रोटी दें आपकी किस्मत बदल सकती है।
 

मेढक

घर में मेढक का शोर सुनाई देना लक्ष्मी माता के आने का संकेत हैं। जल्द ही आप मालामाल होने वाले हैं।
 

गन्ना

सुबह सुबह रास्ते में गन्ना दिखाई देना पैसे मिलने का संकेत है।
 

मोर 

घर या छत में मोर का आना बहुत ही शुभ संकेत है। आपकी किस्मत चमकने वाली है।
 

मोती

समुंद्र के किनारे मोती मिलना लक्ष्मी जी के आगमन का संकेत है। 
 

झींगुर

घर झींगुर का शोर सुनाई देना एक बहुत ही अच्छा संकेत है। आपके बुरे दिन खत्म होने वाले हैं।
 

हाथों में खुजली

हाथों में खुजली होना धन की प्राप्ति का संकेत है। अगर हाथ धोने के बाद भी खुजली नहीं जा रही तो आपको जल्द ही ढेर सारा पैसा मिलने वाला है।
 
 
 
👇👇👇

Lav Tripathi

Lav Tripathi is the co-founder of Bretlyzer Healthcare & www.capejasmine.org He is a full-time blogger, trader, and Online marketing expert for the last 12 years. His passion for blogging and content marketing helps people to grow their businesses.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने